मणिपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक आज, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू रहेंगे मौजूद

भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजूसीएम बीरेन सिंह और बिस्वजीत सिंह के साथ आज भाजपा मणिपुर विधायक दल बैठक में शामिल होने के लिए इंफाल जाएंगे।‌ यह बैठक दोपहर 3 बजे शुरू होने की संभावना जताई गई है।

मणिपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक आज, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली, एएनआइ।‌ मणिपुर में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अगली राज्य सरकार के कार्यभार को लेकर चर्चा जारी है। राज्य के नेतृत्व पर अभी कोई नाम स्पष्ट नहीं किया गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू आज सुबह (20 मार्च) बीरेन सिंह और बिस्वजीत सिंह के साथ इंफाल जाएंगे।‌ भाजपा मणिपुर की विधायक दल की बैठक दोपहर 3 बजे होने की संभावना जताई गई है।

मणिपुर के अगले मुख्यमंत्री के नाम और सरकार गठन पर चर्चा के लिए भाजपा के केंद्रीय नेताओं द्वारा बैठकें की जा रही है। वहीं बीते सोमवार को, भाजपा संसदीय बोर्ड ने मणिपुर भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को केंद्रीय पर्यवेक्षक‌‌ के लिए, जबकि न्याय मंत्री किरेन रिजिजू को                                                                                                सह-पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया था।