टाटा पावर अजमेर की नैंसी आनंद ने रचा इतिहास: अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊँची चोटियाँ भी की फतह

टाटा पावर अजमेर की नैंसी आनंद ने रचा इतिहास: अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊँची चोटियाँ भी की फतह

अजमेर/लखनऊ, सितम्बर 2025:

टाटा पावर अजमेर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPADL) में मानव संसाधन विभाग की प्रमुख नैंसी आनंद ने पर्वतारोहण में बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। लखनऊ निवासी नैंसी ने अगस्त 2025 में अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर) और यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एलब्रुस (5,642 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी की। नैंसी ने दोनों शिखरों पर भारत का तिरंगा और टाटा पावर का ध्वज लहराकर देश और कंपनी का नाम रोशन किया।

नैंसी आनंद की इस उपलब्धि से महिला सशक्तिकरण को नया बल मिला है। कठिन मौसम, चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियाँ और सर्द हवाओं के बावजूद उनका साहस और समर्पण सभी के लिए मिसाल बना। टाटा पावर हमेशा से अपने कर्मचारियों, खासकर महिलाओं को उनके सपनों की उड़ान भरने के लिए प्रेरित करता है। कंपनी प्रबंधन ने नैंसी को पर्वतारोहण प्रशिक्षण तथा अभियान में हर तरह से सहयोग दिया।

TPADL के सीईओ श्री सुनील कुमार शर्मा ने नैंसी की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, “नैंसी आनंद की सफलता हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनका साहस और संकल्प आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देता है कि सपने कठिन हों अथवा आसान, सही दिशा व सहयोग से पूरा किया जा सकता है।”

नैंसी आनंद ने काम और जुनून के संतुलन का शानदार उदाहरण प्रस्तुत कर महिला सशक्तिकरण का नया मानदंड स्थापित किया है।