13 जून 2023 का राशिफल

13 जून 2023 का राशिफल

राशिफल 13 जून 2023

मेष :  स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर पाएँगे, परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में समय बीतेगा। माता से लाभ होगा । मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।

वृषभ : आप का मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आँखों में पीड़ा होने की संभावना है। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे । फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। गहन परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।

मिथुन :   आज का दिन आप के लिए बहुत लाभप्रद है आप का मन अनेक प्रकार की चिंताओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आँखों में पीड़ा होने की संभावना है। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अपूर्ण रहेंगे । फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। गहन परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।

कर्क : आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा-विचारणाएँ होंगी एवं परिवारजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। गृहसज्जा की दिशा में भी आप नए कार्य करेंगे। दफ्तर के कार्य संदर्भ में यात्रा के योग हैं।

सिंह : निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दीजिएगा । धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे एवं व्यवसाय में बाधा उपस्थित होगी। 

कन्या  : आरोग्य संभालिएगा और खासकर बाहर का खाना-पीना टालिएगा। आज आप अधिक क्रोधित रहोगे इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। परिवारजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन को दुख न हो जाए इसका खास ध्यान रखिएगा। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। पानी से बचिएगा एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े टंटों से दूर रहिएगा।

तुला  : आज का आप का दिन आनंद-प्रमोद में बितेगा। आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएँगे। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। भोजन सुख भी उत्तम है।

वृश्चिक : आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य़ पूर्ण होंगे।

धनु  :  आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बिमारियां एवं समस्याएँ पैदा होंगी । संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी अतः क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे।

मकर  : आज के दिन आप का शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं होंगा व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। छाती में दर्द या कोइ विकार होगा। चैन की नींद नहीं आएगी। सामाजिक रूप से मानहानि की संभावना है, इसलिए पानी एवं स्त्रीयों से दूरी रखिएगा।

कुंभ  :  आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी, एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। 

मीन : आपको खर्च पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आप को क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतिएगा। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।