सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दहेज पसंद नहीं आने पर फेंके पत्थर: लड़की के पिता लगन लेकर पहुंचे तो गेट बंद किया, बोले- कचरा सामान दिया है

News / Rajasthan / Bharatpur / Wedding On 21st April, When The Girl Reached With Passion, She Locked The Gate, Said Garbage Goods Have Been Given.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने दहेज पसंद नहीं आने पर फेंके पत्थर: लड़की के पिता लगन लेकर पहुंचे तो गेट बंद किया, बोले- कचरा सामान दिया है

भरतपुर में दहेज का सामान पसंद नहीं आने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़के और उसके परिवार ने लड़की के पिता पर पत्थर फेंके और उसके साथ गाली-गलौज की। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की 21 अप्रैल को शादी होनी है, लेकिन लड़के वाले पहले दिए गए दहेज के सामना को घटिया बताकर शादी से इंकार कर रहे हैं। पीड़ित पिता ने इस सबंध में एफआईआर दर्ज कराई है।

मामला शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र का है। कृषि अनुसंधान विभाग, भरतपुर के टेक्निकल अधिकारी गोविंद प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी नेहा की ब्रज नगर में रहने वाले लखन सिंह के बेटे सोनवीर चौधरी के साथ 21 अप्रैल को शादी होनी है। मंगलवार को वे अपनी रिश्तेदारों के साथ लगन लेकर यहां पहुंचे थे। लेकिन लड़के वालों ने गेट लॉक कर दिया। इसके बाद घर के अंदर से पत्थर फेंके और गाली-गलौज भी की।

जब उन्होंने कारण जानना चाहा तो लड़के वालों ने कहा कि आपने दहेज का कचरा सामान दिया है यह हमारे लायक नहीं है। लड़के वालों ने कहा कि, दहेज कम है, सामान अच्छा नहीं दिया। अच्छा दहेज दो। गोविंद प्रसाद ने कहा कि कितना दहेज चाहिए, यह तो वे बोल नहीं पाए, लेकिन कहा कि हमारे हिसाब से ठीक दहेज नहीं दिया।

सोनवीर पुणे की कंपनी में जॉब करता है।

दहेज का सामान 10 दिन पहले घर पहुंचा दिया
नेहा के पिता गोविंद प्रसाद ने बताया कि लड़की वालों के घर दहेज का सामान दस दिन पहले ही पहुंचा दिया। उन्होंने दहेज में A.C, कूलर, फ्रिज, टीवी वाशिंग मशीन, ड्रेसिंग टेबल, डबल बेड अन्य सामान दिया है।

इसके बाद आज तक लड़के वालों की तरफ से किसी प्रकार की बात नहीं। गोविंद प्रसाद ने बताया कि सब कुछ ठीक चल रहा था। लड़का लड़की दोनों पक्ष की ओर से शादी के कार्ड छप गए थे, घर रिश्तेदारों से भरा हुआ है।

दोनों राजस्थान की खूबसूरत लोकेशंस पर प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया था।

शगुन लेकर पहुंचे, गेट नहीं खोला।

पुणे में साफ्टवेयर इंजीनियर है सोनवीर
नेहा और सोनवीर की सगाई पिछले साल 7 फरवरी को हुई थी। इसके कुछ दिन बाद 22 अप्रैल 2021 को रिंग सैरेमनी व गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। सॉफ्टवेयर इंजीनियर नवीर पुणे में एक कंपनी में काम करता है। वहीं नेहा ने कॉमर्स में मास्टर्स की है।

रिश्ता तय होने के बाद से दोनों के परिवार भी बेहद खुश थे। सोनवीर व नेहा ने उदयपुर और राजस्थान की कई लोकेशन पर प्री-वेडिंग शूट भी कराया। सब कुछ ठीक चल रहा था। सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग शूट के वीडियो और फोटो डालकर 7 दिन बाकी, 5 दिन बाकी के मैसेज डाले जा रहे थे।

सोनवीर और नेहा लगातार अपनी शादी से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर अपडेट कर रहे थे।