मनी प्लांट में बांध दें यह एक चीज, मिलेगी धन की प्राप्ति

मनी प्लांट में बांध दें यह एक चीज, मिलेगी धन की प्राप्ति

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए व्यक्ति कई वास्तु नियमों का पालन करता है। इसी तरह वास्तु में बताया गया है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।

साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और विभिन्न वास्तु दोष दूर होते हैं। माना जाता है कि मनी प्लांट जितना हरा-भरा होगा, वह उतना ही शुभ होगा। हरे पौधे को व्यक्ति के सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए मनी प्लांट लगाने के लिए सही दिशा का होना बहुत जरूरी है। जानिए मनी प्लांट में कौन सी चीज बांधने से शुभता कई गुना बढ़ जाती है।

लाल रंग का धागा बांधना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में लाल रंग का धागा बांधना शुभ होता है। इसलिए शुक्रवार के दिन लाल रंग का कलावा या धागा मनी प्लांट में कहीं ढीला बांध दें। ऐसा करने से घर में रहने वाले सदस्यों की दिन-रात चौगुनी तरक्की होगी। इससे धन की आवक बढ़ेगी। मनी प्लांट जितनी तेजी से बढ़ेगा उतनी ही तेजी से आपको प्रमोशन और धन लाभ मिलेगा।

- मनी प्लांट से जुड़ी इन बातों का विशेष ध्यान दें

मनी प्लांट की सही दिशा

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में भगवान गणेश का वास होता है। इससे घर के हर सदस्य का भाग्य चमकेगा। इसके साथ ही दिशा के स्वामी शुक्र हैं। साथ ही मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा का कारक ग्रह बृहस्पति है। शुक्र और गुरु दोनों ही एक दूसरे के शत्रु हैं। ऐसे में व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पानी और दूध

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट में पानी डालते समय उसमें थोड़ा सा दूध मिला लें। इससे पौधा तेजी से बढ़ेगा और हरा भरा रहेगा। इस प्रकार व्यक्ति को अधिक सफलता और प्रगति मिलेगी।

स्वच्छ रखें

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट के आस-पास की जगह को बेहद साफ-सुथरा रखें। क्योंकि इन जगहों को गंदा रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

मनी प्लांट की पत्तियों को जमीन पर न लगने दें

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट आशीर्वाद के लिए लगाया जाता है। ऐसे में इसकी बेल जितनी लंबी होती है, यह उतना ही शुभ माना जाता है। इसलिए ध्यान रहे कि मनी प्लांट को सीधे जमीन पर न लगाएं। साथ ही इसके पत्तों को जमीन से स्पर्श न होने दें।