छठ पूजा कब है, षष्ठी पूजा कब है

छठ पूजा कब है, षष्ठी पूजा कब है

 पूजा या षष्ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाता है। छठ पर्व हिन्दू का एक महत्वपूर्ण पर्व है। सूर्योपासना का अनुपम लोकपर्व मुख्य रुप से बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्र में मनाया जाता है। कहा जाता है कि यह बिहार का सबसे लोकप्रिय पर्व है। ये उनकी संस्कृति है। बिहार में यह पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। ये बिहार या पूरे भारत का एक ऐसा पर्व है जो वैदिक काल से चला आ रहा है। ये बिहार की संस्कृति बन चुकी है।

यह पर्व वैदिक आर्य संस्कृति की एक झलक है। ये पर्व मुख्यः रुप से ॠषियो द्वारा लिखी गई ऋग्वेद मे सूर्य पूजन, उषा पूजन और आर्य परंपरा के अनुसार बिहार मे यहा पर्व मनाया जाता हैं।