शनि की साढ़ेसाती का इन 6 राशियों पर नहीं होता असर

यह जो 6 राशियां हैं वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और मीन इन पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं होता। 4, 8, 11 पर तो वैसे ही नहीं होता। गुमराह न हों, इन राशियों के लिए शनि नुकसानदायक नहीं होते। आइए जानें इन 6 राशियों का वृतांत से वर्णन Shani Sade Sati effects on vrishabha rashi: सबसे पहली राशि है वृषभ राशि, जिस पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं होता। मान लें आपकी राशि का चन्द्रमा वृषभ राशि का है। इस राशि में शनि का असर इसलिए नहीं होता क्योंकि वो योगकारक ग्रह हो जाते हैं। शनि भाग्य स्थान और कर्म स्थान के स्वामी हैं। ये जो कुंडली का नौंवा भाव होता है, वे सबसे शुभ भाव होता है। जब यहां पर कोई ग्रह आ जाता है, चाहे शनिदेव भी आ जाएं, ये त्रिकोण का भाव है। यहां शनि कभी भी बुरा फल नहीं देते। उसका कारण यह है की एक केंद्र है और एक त्रिकोण है। जब शनि की ऐसी पोजीशन है तो यह योगकारक हैं। शनि से कभी न डरें। जब भी 3 साल बाद शनि की साढ़ेसाती आए तो ऐसे में आप पर कोई भी असर नहीं करेगा बल्कि गोचर का प्रभाव जरूर पड़ता है। यदि आपकी दशा, महादशा या अंतर्दशा खराब चल रही है तो हो सकता है उसका थोड़ा सा असर हो जाए लेकिन साढ़ेसाती का असर नहीं पड़ेगा। Shani Sade Sati effects on kark rashi: दूसरी राशि जो है वो है कर्क राशि। यह चन्द्रमा और जल तत्व की राशि है। इस राशि पर कभी भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव नहीं पड़ता। जब भी आपको लगे आपकी राशि पर कोई शनि की साढ़ेसाती का असर बता रहा है या शनि की साढ़ेसाती शुरु हो रही है तो घबराने की जरुरत नहीं है। इसका आप पर कभी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उसका कारण यह है की आपकी कुंडली में जो त्रिकोण बनेगा वो है मंगल और गुरु का। वृषभ के बाद कर्क ऐसी राशि है, जिस पर शनि की साढेसाती का असर नहीं आता। Shani Sade Sati effects on kanya rashi: कन्या राशि में जो पंचम स्थान है, वो त्रिकोण का भाव है। वहां पर शनि की मकर राशि आ जाएगी। मकर राशि जब चलती है पंचम भाव में होती है। जब शनि या चन्द्रमा की राशि त्रिकोण भाव में आ जाती है तो आप पर शनि की साढेसाती का असर नहीं होता। यदि आपकी कुंडली में किसी भाव की महादशा खराब चल रही है तो उस पर शनि की साढ़ेसाती का आरंभ हो जाए और शनि दृष्टि कुछ ऐसे भाव पर हो जो पहले से आपकी कमजोर चल रही है। ऐसे में थोड़ी-बहुत समस्या हो सकती है। Shani Sade Sati effects on tula rashi: तुला राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं होता क्योंकि जो तुला राशि है वो शुक्र की राशि है। शनि यहां पर योगकारक ग्रह हो जाते हैं। साढ़ेसाती का मतलब है साढ़े सात साल तक नेगेटिव इंपेक्ट नहीं आता। वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती का असर नहीं होता। यदि शुक्र के 12वें भाव की महादशा चल रही है तो मंगल या बुध की दशा चल रही है तो हो सकता है वो अलग तरीके से अपना प्रभाव छोड़ दे लेकिन साढ़ेसाती का प्रभाव नहीं होता। Shani Sade Sati effects on meen rashi: मीन भी जल तत्व की राशि है। इस पर भी शनि अपना अशुभ प्रभाव नहीं डालते।

शनि की साढ़ेसाती का इन 6 राशियों पर नहीं होता असर