23 मार्च आज का राशिफल

23 मार्च आज का राशिफल

राशिफल 23 मार्च 2023

मेष : आप को क्रोध पर संयम बरतने के लिए सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम न रखने से आप के कार्य और सम्बंध भी बिगड़ने की संभावना है। मानसिकरुप से व्यग्रता और बेचैनी के कारण किसी कार्य में आपका मन न लगे यह हो सकता है। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा।

वृषभ : शारीरिकरुप से अस्वस्थ रहने से तथा कार्यसफलता प्राप्त करने में विलंब होने से आप निराश हो जाएंगे। आज किसी नए कार्य का शुभारंभ न करे। खान-पान में उचित अनुचित का विवेक रखें। आज कार्यभार अधिक रहेगा। प्रवास में भी विध्न उपस्थित होंगे।

मिथुन :  आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा । शारीरिक और मानसिकरुप से आप खुशी का अनुभव करेंगे। मित्रो और परिवारजनो के साथ प्रवास या पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकेंगे। वाहनसुख भी मिलेगा। आपके मान-सम्मान और लोकप्रियता में भी वृद्धि होने के संकेत हैं।

कर्क : व्यवसाय में आज का दिन लाभदायी रहेगा । कार्यालय में सहकार्यकरों का सहकार भी प्राप्त होगा। परिवारजन आपके साथ आज आनंदपूर्वक समय बिताएँगे। मानसिकरुप से भी आप संपूर्ण स्वस्थ अनुभव करेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। 

 

सिंह : आज सृजनात्मकता और कला संबंधी प्रवृत्तियों के लिए दिन श्रेष्ठ है। विद्यार्थिगण भी अभ्यास में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाएँगे। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ भेंट होगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। फिर भी क्रोध पर संयम रखें, जिससे मानसिक एकाग्रता बनी रहेगी।

कन्या :  आजका दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति का आज अभाव रहेगा और मानसिकरुप से भी चिंता बनी रहेगी। पत्नी के साथ कलह का प्रसंग बन सकता है अथवा तो अनबन हो सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति के कार्य में सावधानी बरतें।

तुला : प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय का स्वाद प्राप्त कर सकेंगे। प्रत्येक कार्य सफलता लेकर आएगा। स्वजनों के साथ भी आज भेंट होगी। मानसिकरुप से भी प्रसन्नता बनी रहेगी। धार्मिक प्रवास से मन आनंद का अनुभव करेगा। संबंधो में हो रही भावना आपके मन को द्रवित कर देगी।

वृश्चिक : परिवार में क्लेशमुक्त वातावरण बनाने के लिए वाणी पर संयम रखने के लिए सलाह हैं। आपके वर्तन से आज किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। इसलिए वर्तन भी संयमित रखें। वैचारिकरुप से नकारात्मकता आप पर प्रभुत्व न जमा दे इसका ध्यान रखें। मन ग्लानि से भरा रहेगा। 

धनु : आप निर्धारित कार्यों को आज संपन्न कर सकेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी, जिससे स्फूर्ति और प्रसन्नता छाए रहेंगे। परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। स्वजनो के साथ हुई मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिकरुप से आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर : आज धार्मिक और आध्यात्मिक विषयो में रुचि रहने से उन कार्यों के पीछे व्यस्तता रहेगी तथा उनके पीछे खर्च भी होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्य उपस्थित होंगे। व्यवसायिक कार्यों में विध्न उपस्थित होंगे। स्नेहीजनो की प्रतिष्ठा में हानि होगी। अकस्मात और आपरेशन से संभलकर चलें। 

कुंभ : व्यवसायिक क्षेत्र में आपके लिए आज लाभदायी दिन है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन में आनंद छाया रहेगा। उनके साथ प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। नए कार्य का शुभारंभ आपके लिए लाभदायी रहेगा। 

मीन :  व्यवसायिक दृष्टि से आज आपके लिए लाभदायी दिन है । आपकी कार्यसफलता के कारण उपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में पदोन्नति के भी योग है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ होगा तथा उनके कार्य क्षेत्र में वृद्धि भी होगी।मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।