अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को किया विश, बोले- आने वाले कई सालों तक आपकी डायमंड जैसी चमक बनी रहे

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को किया विश, बोले- आने वाले कई सालों तक आपकी डायमंड जैसी चमक बनी रहे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का आज 35वां बर्थडे है। इस मौके पर अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें विश किया। अर्जुन ने गैब्रिएला की एक कैंडिड फोटो शेयर की और उसके साथ प्यार भरा कैप्शन भी लिखा। गैब्रिएला काफी लंबे समय से अर्जुन रामपाल को डेट कर रही हैं। इस कपल का एक बेटा भी है।

अर्जुन ने लिखा रोमांटिक पोस्ट

अर्जुन ने गैब्रिएला की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे माय लव। मेरी सबसे कीमती, सबसे सुंदर। यह आपका साल है और आने वाले कई और सालों तक आपकी क्रेजी डायमंड जैसी चमक बनी रहे। लव यू..जन्मदिन मुबारक हो।" अर्जुन के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक गैब्रिएला को कमेंट सेक्शन में बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं गैब्रिएला ने अर्जुन के पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं।

अर्जुन नहीं करना चाहते हैं गैब्रिएला से शादी

अर्जुन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान खुलासा किया था कि उन्हें और गैब्रिएला को शादी करने की जरूरत नहीं है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, "हमारी शादी तो हो गई है। दिल-दिल से मिल गए हैं और क्या चाहिए? इसे वैलिडेट करने के लिए आपको एक कागज के टुकड़े की जरूरत है? मुझे ऐसा नहीं लगता और उसे भी ऐसा नहीं लगता। वो शादी के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचती है।"