फिर एक हुए जेनिफर-बेन: जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने लगभग 20 साल बाद की दोबारा सगाई, फैंस को न्यूजलेटर लिख दी जानकारी

फिर एक हुए जेनिफर-बेन: जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने लगभग 20 साल बाद की दोबारा सगाई, फैंस को न्यूजलेटर लिख दी जानकारी

एक्टर बेन एफ्लेक और सिंगर जेनिफर लोपेज ने एक बार फिर सगाई कर ली है। उनके रिप्रजेंटेटिव ने इस बात को कंफर्म किया है। वहीं जेनिफर ने भी अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बारे में बात की और फैंस के लिए न्यूजलेटर भी लिखा। इस कपल ने 2000 के दशक की शुरुआत में ब्रेकअप के बाद हाल ही में फिर से डेटिंग शुरू किया।

जेनिफर ने किया वीडियो शेयर
जेनिफर ने इस बात की जानकारी शुक्रवार शाम अपने फैंस को ई-मेल कर दी। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत डायमंड रिंग को दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने इस खबर की जानकारी देने के लिए ट्विटर पर भी एक वीडियो शेयर किर लिखा, "मेजर अनाउंसमेंट, तो मेरे पास आप सबको बताने के लिए बहुत ही एक्साइटिंग और स्पेशल स्टोरी है..." उन्होंने वीडियो में डीटेल्स के लिए अपने फैंस को उनकी साइट onthejlo.com पर विजिट करने को कहा। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने नाम के आगे डायमंड रिंग की इमोजी भी लगाई।

बेन के साथ रिलेशनशिप पर सिंगर
जेनिफर ने हाल ही में एक मैगजीन को अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए कहा कि यह उन्हें 2000 के शुरुआती दशक की याद दिलाता है, जब वो दोनों साथ में थे। एक्ट्रेस ने कहा "इससे पहले, हम अपने रिश्ते को ग्रांटड लेते थे। हम उस वक्त बच्चे थे और इसे रिलेशनशिप को खराब दिया।" साथ ही उन्होंने यह भी शेयर किया कि वो और बेन इस बार रिस्क लेने को तैयार थे, हालांकि, अब दोनों बहुत बड़े और ज्यादा समझदार हैं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा,"हम अब बड़े हो गए हैं, हम पहले से स्मार्ट हैं, हमारे पास ज्यादा एक्सपीरियेंस है, हम अपनी लाइफ में अलग-अलग मुकाम पर हैं, अब हमारे बच्चे हैं, और हमें उन चीजों को लेकर थोड़ा सावधान रहना पड़ेगा। हम बहुत प्रोटेक्टिव हैं क्योंकि यह हम सब के लिए बेहद ही खूबसूरत वक्त है।"

पहले 2002 में सगाई की थी
बता दें, जेनिफर और बेन ने 2002 में सगाई की थी, लेकिन दो साल बाद ही 2004 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों ने फिल्म जर्सी गर्ल और गिगली में एक साथ काम किया था। 2003 में होने वाली शादी को उन्होंने कई बार पोस्टपोन किया और आखिर में शादी के पहले ही जनवरी 2004 में दोनों अलग हो गए थे।

कपल की फैमिली और बच्चे
सिंगर ने अप्रैल में पूर्व एमएलबी स्टार एलेक्स रोड्रिगेज के साथ अपनी सगाई खत्म कर दी। इस बीच, बेन जनवरी में एक्ट्रेस एना डी अरमास से अलग हो गए और उससे पहले एक्टर जेनिफर गार्नर से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं।

जेनिफर और एक्स हसबैंड मार्क एंथोनी के साथ 13 साल के जुड़वाँ मैक्स और एम्मे हैं, जबकि बेन के जेनिफर गार्नर के साथ तीन बच्चे,15 साल के वायलेट, 12 साल की सेराफिना और 9 साल के सैमुअल हैं।