13 नवंबर 2023 का राशिफल

राशिफल 13 नवंबर 2023
मेष व्यावसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न कीजिएगा, उग्र चर्चा में न उतरें वही आप के लिए हितकारी रहेगा। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव हो सकता है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा।
वृषभ : शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में विध्न उपस्थित हो सकता हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है।
मिथुन : आज आनंद- प्रमोद में अपने आप को भुला देने का दिन है । मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मध्याहन के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे। इससे मन की व्यथा में वृद्धि भी हो सकती है। धन के खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहिएगा।
कर्क : व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्धीयों को भी अधिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बौद्धिक चर्चा में अपने तार्किक विचारों को प्रदान करने के लिए समय अनुकूल है।
सिंह: क्रोध पर संयम रखिएगा। पेट सम्बंधित रोगों से शारीरिक कष्ट हो सकता है। लेकिन मध्याहन के बाद परिवार में आनंद और उल्लासमय वातावरण रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव होगा। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। सहकार्मियों का सहयोग मिलने के बाद आनंद दुगुना हो जाएगा।
कन्या : आज शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लासित और चेतनाशक्ति का आप में अभाव सा रहेगा। सामाजिक रूप से अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। धनहानि होने की संभावना है। क्रोध पर संयम रखिएगा। कार्य सफलता न मिलने के कारण निराशा होगी।
तुला : नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के मन पर उदासी छाई रहेगी। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थता का अनुभव होगा। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतिएगा।
वृश्चिक : निर्धारित कार्य संपन्न न होने के कारण हताशा का अनुभव होगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य अथवा उसके विषय में निर्णय न लेने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण में क्लेश की मात्रा अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद परिवारजनों तथा भाई- बहनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएँगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएँगे। प्रवास होगा।
धनु : आज का दिन आप के लिए शुभ फलदायी है । कार्यसिद्धि और लक्ष्मी प्राप्ति दोनों की आज प्राप्ति होगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित रहेंगे, इसलिए प्रत्येक कार्य करने में आप को उत्साह रहेगा। मध्याहन के बाद आप कुछ द्विधा में रहेंगे। अधिक खर्च या निरर्थक खर्च हो सकता है।
मकर : वाणी और वर्तन के कारण भ्रांति न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो जाय। मन में व्यग्रता रहेगी। मध्याहन के बाद स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा।
कुंभ : आज का दिन सब तरह से लाभप्रद है । सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे और उस के फलस्वरुप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। परंतु मध्याहन के बाद घर का वातावरण कलुषित होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है, इसलिए आवेशपूर्ण मन को संयम में रखिएगा।
मीन : आज का दिन सब प्रकार से आप के लिए लाभदायी है । किसी परोपकार का कार्य आप के द्वारा होगा। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार- वृद्धि कर सकेंगे। उच्च अधिकारीगण आप के कार्य की प्रशंसा आनंदपूर्वक करेंगे। आय में वृद्धि होने की भी संभावना है।