ग्रैमी अवॉर्ड 2022: ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, फैंस बोले- कितने शर्म की बात है

ग्रैमी अवॉर्ड 2022: ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, फैंस बोले- कितने शर्म की बात है
लता मंगेशकर

ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के बाद अब ग्रैमी अवॉर्ड 2022 में भी भारतीय प्लेबैक सिंगर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं दी गई। 2022 के ग्रैमीज इन मेमोरियम सेगमेंट ने लेट ब्रॉडवे म्यूजिशियन स्टीफन सोंडाइम, टेलर हॉकिन्स और टॉम पार्कर को श्रद्धांजलि दी। हालांकि, लता मंगेशकर या बप्पी लहिरी का नाम नहीं लिया, जिनका इस साल निधन हो गया था। फैंस ने इस बात से सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है।

सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी
सोशल मीडिया पर एक फैन ने लिखा, "आज शाम इन मेमोरियम सेगमेंट में आपने प्रतिष्ठित और महान गायिका #लता मंगेशकर, @mangeshkarlata को कैसे भूल गए?"

इससे पहले, एकेडमी ने इरफान खान, भानु अथैया, सुशांत सिंह राजपूत और ऋषि कपूर को इन मेमोरियम सेक्शन में याद किया था। इसलिए, जब ऑस्कर और ग्रैमी दोनों के इन मेमोरियम सेक्शन में लेजेंड्री सिंगर्स के नाम नहीं लिए गए, तो फैंस हैरान रह गए।

13 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत
लता मंगेशकर का निधन 92 साल की उम्र में कोविड के कारण 6 फरवरी 2022 को हुआ था। 28 सितंबर 1929 को जन्मी लता ने अपने करियर की शुरुआत 1942 में 13 साल की उम्र में ही कर दी थी। सात दशकों से अधिक के करियर में, उन्होंने एक हजार से अधिक हिंदी फिल्मों के लिए गाने रिकॉर्ड किए। उन्होंने 36 से अधिक रिजनल और विदेशी भाषाओं में गाने भी रिकॉर्ड किए। उन्हें 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

बप्पी लहिरी का आखिरी कंपोज 'बागी 3' के लिए था
सिंगर और कंपोजर बप्पी लहिरी का इस साल 15 फरवरी को 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें चैस्ट इंफेक्शन था, जिसका ट्रीटमेंट भी चल रहा था। सिंगर ने 'डिस्को डांसर', 'हिम्मतवाला', 'शराबी', 'डांस डांस', 'सत्यमेव जयते', 'कमांडो' और 'आज के शहंशाह' जैसी फिल्मों के लिए गाने कंपोज किए थे। बप्पी ने आखिरी बार 2020 में आई फिल्म 'बागी 3' के लिए 'भंकस' गाने को कंपोज किया था।