यूक्रेन पर हमले का 33वां दिन : कोरिया की तरह यूक्रेन को दो हिस्सों में तोड़ना चाहते हैं पुतिन, रूस से क्रीमिया तक लैंड कॉरिडोर बनाने की भी कोशिश

यूक्रेन पर हमले का 33वां दिन : कोरिया की तरह यूक्रेन को दो हिस्सों में तोड़ना चाहते हैं पुतिन, रूस से क्रीमिया तक लैंड कॉरिडोर बनाने की भी कोशिश

वहीं, यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमले के बीच आज दोनों देश के प्रतिनिधि तुर्की के इंस्ताबुल में चौथे राउंड की शांति वार्ता के लिए बैठक करेंगे। रूस-यूक्रेन के बीच अब तक 28 फरवरी, 1 मार्च और 7 मार्च को शांति वार्ता हो चुकी है, लेकिन सुलह की राह नहीं निकल सकी है। सोमवार की मीटिंग से पहले तुर्की के राष्ट्रपति तैयपे अर्दोगन ने कहा है कि 6 प्वाइंट में से 4 पर दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है, जिसमें यूक्रेन के NATO में शामिल नहीं होने की शर्त भी शामिल है।

33 दिन के युद्ध के बाद यूक्रेन में चारों ओर बर्बादी के मंजर दिख रहे हैं। यूक्रेन ने 5 बड़े शहर लीव, खार्किव, कीव, खारसेन पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं।

इधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने रूस के पत्रकार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शर्तों के तहत समझौता नहीं करेंगे। हालांकि, हम शांति वार्ता को लेकर न्यूट्रल नीति अपना रहे हैं।

युद्ध के बड़े अपडेट्स...

  • रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की के इंटरव्यू टेलीकास्ट पर रोक लगा दिया है। जेलेंस्की ने शांति वार्ता से पहले कई रूसी मीडिया को इंटरव्यू दिया है।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉ ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कसाई वाले बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान युद्ध रोकने पर है। पोलैंड दौरे के दौरान बाइडेन ने पुतिन को कसाई बताया था।
  • यूक्रेन ने जंग के बीच बेलारूस पर शिकंजा कस दिया है। लवीव शहर में बेलारूस के वाणिज्य दूतावास बंद करने का निर्णय लिया गया है।
  • यूक्रेन की राजधानी कीव और लुट्सक में रूस ने एयर स्ट्राइक की है। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, इन दोनों शहरों में
  • जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई है।

जंग में अब तक किस देश का कितना हुआ नुकसान? एक नजर...

  • यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सेना के हमले में उसके 139 बच्चों की अब तक मौत हुई है। हालांकि, UN ने अभी 99 बच्चों की मौत की ही पुष्टि की है।
  • UN ने कहा है कि जंग की वजह से यूक्रेन के 1119 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। 1700 से ज्यादा नागरिक घायल हैं।
  • WHO के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन के 135 से ज्यादा हॉस्पिटल और मेडिकल फैसिलिटी को ध्वस्त कर दिया गया है।
  • यूक्रेनी आर्म्ड फोर्सेस के मुताबिक, यूक्रेन ने 26 मार्च को 7 रूसी टैंक, एक तोप और 200 सैनिकों को मार गिराया है।
  • जंग की वजह से यूक्रेन के करीब 40 लाख से ज्यादा लोग शरणार्थी बन गए हैं। UN के मुताबिक 18 लाख लोग देश से बाहर और 25 लाख लोग देश में विस्थापित हुए हैं।
  • रूस ने बताया है कि यूक्रेन जंग में अब तक 1,351 रूसी सैनिकों ने जान गंवाई है, जिसमें 6 जनरल रैंक के अधिकारी शामिल हैं। हालांकि, यूक्रेन के मुताबिक, उसने 6,600 रूसी आर्मी को मार गिराए हैं।

तुर्की बोला- रूस रोके युद्ध
तुर्की के राष्ट्रपति तैयप अर्दोगन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की है। अर्दोगन ने पुतिन से यूक्रेन पर हमला रोकने को कहा है। तुर्की ने कहा है कि युद्ध रोक कर शांति ही एक मात्र स्थाई हल है। अर्दोगन ने रूस और यूक्रेन के शांति बैठक का भी स्वागत किया है और कहा है कि उम्मीद है, दोनों देश समझौते की राह पर चलेंगे।

तुर्की में 28 से लेकर 30 मार्च तक रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि शांति वार्ता को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में 6 प्वाइंट पर डिस्कस किया जाएगा। इसमें यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी, NATO में शामिल नहीं होने का मामला प्रमुख मुद्दा है।

तुर्की में 28 से लेकर 30 मार्च तक रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि शांति वार्ता को लेकर बैठक करेंगे। बैठक में 6 प्वाइंट पर डिस्कस किया जाएगा। इसमें यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी, NATO में शामिल नहीं होने का मामला प्रमुख मुद्दा है।

UN ने कहा है कि 25 लाख लोग देश के अंदर ही विस्थापित हो चुके हैं। देश के 4,000 से ज्यादा रेसिडेंशियल ब्लिडिंग ध्वस्त कर दिए गए हैं।