2 अक्टूबर 2023 का राशिफल

2 अक्टूबर 2023 का राशिफल

राशिफल 02 अक्टूबर 2023

मेष : वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा कर बैठने की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार लाएँगे।

वृषभ : विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे। कौटुंबिक सुख-शांति बनी रहेगी। 

मिथुन : आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। 

कर्क : माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी 

सिंह : लाभदायक और सफल दिन है। आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा।

कन्या : आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। भाई- बंधुओं से लाभ होगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।

तुला : आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ तथा सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। फिर भी नए कार्य शुरू न करने की सलाह है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। ईश्वरभक्ति औऱ गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।

वृश्चिक : दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन की दुनिया में होंगे। इसमें मित्रों, कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा। 

धनु : आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। नौकर और सहकर्मीगण आपको सहायक बनेंगे। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी।

मकर : कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर धनिष्ठता का अनुभव करेंगे।

कुंभ: स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन रहेगा।

मीन : कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छई तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी।