20 मई 2023 का राशिफल

20 मई 2023 का राशिफल

राशिफल 20 मई 2023

मेष : सामाजिक प्रसंगों में सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ आपका समय खूब आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जाएँगे। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना हैं।

वृषभ : व्नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखनेवाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएँ खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। 

मिथुन : प्रतिकूल संयोगों के बनने से आपके कार्य में विलंब होगा। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएँगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का भोग बनना पड़ेगा। राजकीय कठिनाइयाँ बाधक बनेंगी। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की सलाह है। 

कर्क : क्मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा। बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बखेड़ा खड़ा होगा। नए सम्बंध तकलीफदायक साबित होंगे। पैसे की तंगी अनुभव करनी पड़ेगी। दुर्घटना, आपरेशन का योग है। 

सिंह :  पति- पत्नी के बीच मामूली कारणों से खटराग उत्पन्न होने से मनमुटाव होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग हैं। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। कोर्ट- कचहरी के प्रश्न हल होने में विलंब होगा।

कन्या : शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख- शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तथा सहकार्यकर्ताओं को सहयोग मिलेगा। 

तुला : आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन- मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद- विवाद में भाग लेने का अवसर आएगा, परंतु उसकी गहराई में न उतरने की सलाह है।

वृश्चिक : आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव करेंगे। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें। 

धनु : गूगूढ़ रहस्यमय विद्याएँ और अध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है। छोटे भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

मकर : आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह हैं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर- सट्टा में पूँजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी। आँख में कोई तकलीफ होने की संभावना है। नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभहोग। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।

कुंभ : शारीरिक मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे- सम्बंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने- फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे।

मीन : आर्थिक आयोजन और पूँजी निवेश करते समय खूब ध्यान रखने की सलाह हैं। एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। लालच वृत्ति आपको नुकसानी में न धकेले, इसका ध्यान रखें। जमानतगीरी या कोर्ट- कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा।