महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देकर नीचे गिराया: पॉक्सो आरोपी की बहन ने पुलिस जीप को रोका, किया हंगामा, ब्यावर में ASI ने कराया मामला दर्ज

महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देकर नीचे गिराया: पॉक्सो आरोपी की बहन ने पुलिस जीप को रोका, किया हंगामा, ब्यावर में ASI ने कराया मामला दर्ज

अजमेर जिले के ब्यावर सिटी थाना पुलिस की ओर से पॉक्सो के मामले में गिरफ्तार आरोपी को छुड़वाने के लिए आरोपी की बहन पुलिस जीप के आगे लेट गई और हंगामा किया। इस दौरान सूचना मिलने पर पहुंची महिला कॉन्स्टेबल से धक्का मुक्की कर नीचे गिरा दिया। एएसआई की रिपोर्ट पर पुलिस ने महिला के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्यावर सिटी थाने के ASI राजूराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि 27 मार्च की सुबह साढे़ 11 बजे एएसआई सुखपालसिंह सरकारी वाहन से पॉक्सों के मामले में गिरफ्तार आरोपी बंटी व 15 दिसम्बर 2021 को दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार नारायण सिह को पेश करने के लिए अवकाश कालीन मजिस्ट्रेट कोर्ट अजमेर के लिए रवाना हुए। तभी दिव्या सरकारी गाडी के आडे फिर गई।

वह जोर जोर से चिल्लाने लगी कि बन्टी को किस कारण से गिरफ्तार किया है। बन्टी उसका भाई है और इसको नहीं ले जाने दूंगा। इसे यही छोड़ना होगा। वह वाहन के आगे लेट गई। इसके बाद उसने व महिला कांस्टेबल प्रकाश ने मौके पर जाकर उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी और प्रकाश से धक्का मुक्की कर नीचे गिरा दिया। पुलिस ने एएसआई की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।