देवगुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन से क्या होगा

आगामी 1 मई को 13 महीने बाद 13 महीने के लिए देवाधिदेव गुरु बृहस्पति ग्रह मेष व वृषभ राशि पर विद्यमान होंगे। जिससे सभी 12 राशियों पर शुभ एवं अशुभ योग प्रभावी होंगे।
1 मई को दोपहर 1.01 मिनट पर गुरु का ग्रह 13 वर्ष के बाद 13 महीने के लिए पदार्पण होगा। तथा ग्रह परिवर्तन होने के साथ ही सभी 12 राशियों पर शुभ एवं अशुभ योग प्रभावी होंग।े इसी परिवर्तनशील में नई लोक सभा सरकार प्रधानमंत्री का चयन होगा। गुरु का ग्रह शुक्र की राशि पर ऋषभ राशि पर विद्यमान होंगे। शुक्र एवं गुरु के मित्रता नहीं है अत: सभी राशियों पर मिला जुला असर होगा। वृषभ राशि पर गुरु स्वास्थ के लिए अशुभ रहेगा। मिथुन राशि वालों के लिए यात्रा, शुभ कार्य, धन संपदा शुभ रहेगी। कर्क राशि वालों को भाइयों व मित्रों से संपर्क बढ़ेगा तथा अधूरे कार्य पूरे होंगे साथ ही घूमने फिरने का योग ज्यादा बनेगा। सिंह राशि वालों के लिए मानसिक एवं पारिवारिक अशांति, परेशानी का योग बढ़ेगा। कन्या राशि वालों के लिए संतान पक्ष की चिंता, शिक्षा में बाधा एवं चोट का योग बनेगा। तुला राशि वालों के लिए शत्रु रोग तथा चिंता से ग्रसित रहना पड़ेगा। वृश्चिक राशि वालों कि मांगलिक कार्य होगा तथा प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, भूमि, मकान निर्माण व नये व्यापार का योग बनेगा। धनु राशि वालों के लिए एक्सीडेंट का योग, पुलिस व मुकदमे का योग बनेगा, पूर्ण सतर्कता रख जो कार्य कर रहे हैं वही कर नया नहीं करें। मकर राशि वालों के लिए भाग्य उदय होगा, नए कार्य होंगे, व्यापार व सम्मान में वृद्धि होगी, यात्राओं का दौर व राजनीतिक दर्ज बढ़ेगा। कुंभ राशि वालों के लिए हर क्षेत्र में शुभ कार्य होंगे, राजनीतिक व पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी, विदेश योग एवं सम्मान का योग बढ़ेगा। मीन राशि वालों के लिए शारीरिक व आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, अधूरे कार्य पूरे होंगे, तीर्थ यात्रा का योग बढ़ेगा। मेष राशि वालों के लिए खर्च की तादाद बढ़ेगी, मांगलिक कार्य होंगे, स्वास्थ्य माध्यम होगा।