बायो-बबल में मुंबई इंडियंस चैंपियन:13 हजार स्क्वायर फीट में बनाया MI एरिना, रोहित की पुष्पा स्टाइल में एंट्री, बुमराह ने की फायरिंग

PL 2022 से पहले BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को बायो-बबल नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब प्रोटोकॉल को बनाए रखने के लिए मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन कदम उठाया है। फ्रेंचाइजी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डेन में 13 हजार स्क्वार मीटर में फैला हुआ MI एरिना तैयार किया है। जिसने तमाम सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। इतना ही नहीं इसमें टीम के सदस्य व उनके परिवार के अलावा किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी।

बायो-बबल में मुंबई इंडियंस चैंपियन:13 हजार स्क्वायर फीट में बनाया MI एरिना, रोहित की पुष्पा स्टाइल में एंट्री, बुमराह ने की फायरिंग

रोहित का पुष्पा स्टइल
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'MI एरिना' का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा 'पुष्पा स्टाइस' में चलते नजर आए। साथ ही उन्हें अन्य खिलाड़ियों के साथ किड्स सेक्शन में फायरिंग करते भी देखा गया। जसप्रीत बुमराह भी हाथों में गन लिए नजर आए। टीम के बाकी प्लेयर्स को भी MI एरिना में फायरिंग करते और पोलो खेलते देखा जा सकता है।

खिलाड़ियों को एक-दूसरे से जोड़ने का बेहतर तरीका
मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा- MI एरिना को सीजन के दौरान खिलाड़ियों को आपस में एक-दूसरे से बेहतर तरीके से जोड़ने और जानने के लिए बनाया गया है। पिछले 2 सालों में लोगों ने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हम एक परिवार हैं और यह MI की ये जिम्मेदारी है कि वह सभी को सुरक्षित और खुश रखें।

फुटबॉल मैदान से लेकर कैफे तक की सुविधा
MI एरिना में फुटबॉल मैदान, बॉक्स क्रिकेट, पिकल बॉल कोर्ट, फुट वॉलीबॉल, एमआई बैटल ग्राउंड, किड्स जोन और एमआई कैफे है। इसके अलावा टीम होटल में रहेगी, जिसमें अत्याधुनिक जिम, मसाज चेयर्स के साथ लाउंज रूम, गेमिंग कंसोल, आर्केड गेम, इनडोर बास्केटबॉल शूटर, म्यूजिक बैंड के लिए एक अलग स्टेज, टेबल टेनिस, कैफे, पूल टेबल, बच्चों के खेलने का एरिया शामिल है।

27 को दिल्ली से पहला मैच
रिकॉर्ड 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलेगी। टीम में रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।